ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News कोरबा जिले के क्षेत्र क्रमांक 4 के जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली गिरफ्तार, रजक अली सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस कार्यवाही के बाद एक बार फिर राजक्कली चर्चा के केंद्र में आ गए हैं

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के मामले में रज्जाक अली गिरफ्तार, बढ़ी सियासी गर्मी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर सोमवार दोपहर जिला जेल अपने भतीजे से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका रज्जाक अली से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि रजक अली शिवबालक सिंह तोमर को अपने भतीजे से दूर रहने की नसीहत दे रहे थे। जिससे विवाद बढ़ने पर रज्जाक अली और उनके साथियों ने रॉड, डंडे और बेसबॉल स्टिक से हमला कर दिया। हमले में शिव बालक सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना में एक आरोपी तलवार लेकर भी पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सहित कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचकर घायल नेता का हालचाल लेने पहुंचे। दूसरी ओर, गिरफ्तार रज्जाक अली ने पूरे मामले को अलग दृष्टिकोण से पेश करते हुए इसे महिला संबंधी विवाद से जुड़ा बताया है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मामले की सच्चाई सामने लाने की बात कह रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button