ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा ठिबगाँव से रुपयों का गबन कर फरार हुई महिला केशियर खरगोन पुलिस की गिरफ्त में

बैंक द्वारा गठित कमिटी द्वारा लगातार 05 दिनों तक की थी गबन की जांच

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

जांच उपरांत पाया की कुल 4158095/- रुपये का बैंक की सिलक में से हुआ था गबन
• दिनांक 29.05.26 को बैंक द्वारा जांच निष्कर्ष के आधार पर थाना जैतापूर पर करवाई थी एफआईआर
• थाना जैतापूर द्वारा लगातार फरार आरोपियाँ केशियर की तलाश पतारसी के प्रयास किए
• फरार आरोपिया खरगोन से अपने ससुराल मुंबई भाग गई थी ओर परिजनों को बताया की बैंक से छुट्टी लेकर आई हु
• बैंक से गबन की हुई राशि से सास- ससुर व पति सहित बच्चे को हवाई जहाज से सफर करवाया ओर दिल्ली लेकर गई
• आरोपिया द्वारा अपने परिवार के मोबाईल नंबर ये कह कर बंद करवा दिए की बैंक वाले करेंगे परेशान
• फरार आरोपिया की गिरफ़्तारी हेतु जैतापूर पुलिस टीम पहुंची दिल्ली
• पुलिस टीम द्वारा लगातार 04 दिनों तक दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में आरोपिया के छुपने के ठिकानों के बारे में पता किया
• पुलिस टीम द्वारा अपनी पहचान छुपाते हुए किराना दुकान पर काम करने सहित घर-घर गैस सिलेंडर डिलीवरी करने का काम किया
• पुलिस टीम को सफलता न मिलने पर थाना प्रभारी जैतापूर द्वारा बाल सेना की मदद ली ओर बच्चों के साथ पार्क में फूटबाल, क्रिकेट आदि खेलकर विश्वास में लिया ओर आरोपिया की जानकारी जुटाई
• पुलिस टीम की दबिश के पूर्व ही आरोपिया दिल्ली से परिवार सहित इंदौर तरफ भागी
• आरोपिया का एहसास हुआ की पुलिस से भागना व्यर्थ हे तो स्वयं ही थाने पर किया सरेंडर

माननीय पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना भोपाल के द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा ठिबगाँव से रुपयों का गबन कर फरार हुई आरोपिया केशियर की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । श्रीमान डीजीपी महोदय से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिध्‍दार्थ बहुगुणा के द्वारा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया । इसी तारतम्य में थाना जैतापुर पुलिस टीम ने फरार आरोपिया केशियर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.05.2025 को थाना जैतापुर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा ठिबगाँव के वर्तमान शाखा प्रबंधक राजेश गुप्ता के द्वारा थाना जैतापूर पर दिए आवेदन के आधार पर बैंक केशियर ऋतु गोयल, सहायक बैंक प्रबंधक त्रयबंक वाणी एवं शाखा प्रबंधक राजेश राठौर ने मिलकर बैंक की कुल राशि 41,58,095/- रुपये गबन करने पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 316(5), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । पुलिस कार्यवाही बैंक की शाखा से इतनी बड़ी राशि का गबन कर आरोपियों के फरार होने से पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी जैतापूर उनि सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में जैतापूर थाने की पुलिस टीम को आरोपियों की पतारसी कर गिरफ़्तारी हेतु लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल एवं मुखबिरों की जानकारी के आधार पर आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई किन्तु सफलता नहीं मिली ।

इसके उपरांत पुलिस टीम ने फरार आरोपिया केशियर ऋतु गोयल के ससुराल बदलापूर मुंबई जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला की आरोपिया अपने सास – ससुर व पति सहित बच्चे को लेकर हवाई जहाज से दिल्ली गई हुई है । तब पुलिस टीम आरोपिया का पीछा करते हुए दिल्ली पहुंची जहां रोहिणी क्षेत्र में लगातार 04 दिनों तक पुलिस टीम के सदस्यों ने अपनी पहचान छुपाते हुए किराना दुकान पर काम करने सहित घर-घर गैस सिलेंडर डिलीवर करने काम काम किया । थाना प्रभारी जैतापूर सुदर्शन कुमार ने रोहिणी सेक्टर 6 के पार्क में बच्चों के साथ क्रिकेट, फूटबाल खेलकर बच्चों से दोस्ती बड़ाई ओर आरोपिया क ठिकाने के संबंध में जानकारी जुटाई । जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम को आरोपिया ऋतु गोयल के छुपने के ठिकाने के बारे में सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो पता चला कि आरोपिया दिल्ली से भी कहीं और फरार होने के लिए इंदौर तरफ गई है । पुलिस टीम की दबिश और लगातार गिरफ़्तारी हेतु किए गए प्रयास से आरोपिया महिला ऋतु गोयल को खरगोन से गिरफ्तार किया गया । आरोपिया महिला ऋतु गोयल के कब्जे से पुलिस टीम को 01 लाख 49 हजार नगदी, 03 मोबाईल फोन एवं बैंक का आईडी कार्ड मिला है जिसे पुलिस टीम ने नियमानुसार विधिवत जप्त किया है । आरोपिया को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपिया ऋतु गोयल ने पुलिस को उक्त गबन की गई राशि को ऑनलाइन गेम में हारना बताया है, जिससे विस्तृत पूछताछ हेतु आरोपियाँ का पुलिस रिमांड लिया गया है जिसमें आरोपिया से गबन की राशि व अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जावेगी ।

नाम आरोपिया
1. ऋतु पिता पति यतिन गोस्वामी उम्र 44 साल निवासी गौरिधाम कालोनी खरगोन

पुलिस टीम उक्त की गई कार्यवाही मे अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति शकुंतला रूहल एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे जी, थाना प्रभारी जैतापूर श्री सुदर्शन कुमार, सउनि प्रशांत सूर्यवंशी, सउनि अनिल तिवारी, सउनि मांगीलाल कनासे, सउनि रेखा भरलाए, प्रआर मोहन मेड़ा, प्रआर मुकेश पटेल, आरक्षक दीपक तोमर, सायबर सेल से उनि दीपक तलवारे, आरक्षक सचिन चौधरी, आर. प्रशांत, आर सोनू वर्मा, आर मगन अलावा आदि का विशेष योगदान रहा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button