ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कलेक्ट्रेट में आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

मा•जिलाधिकारी महोदय जी व पुलिस अधीक्षक महोदय जी द्वारा फतेहपुर के गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, तथा जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), समस्त उपजिलाधिकारी (SDM), समस्त क्षेत्राधिकारी (CO), समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित जनपद के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button