Madhy Pradesh News मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन ने ली बैठक, दिए निर्देश

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
जावद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना जावद परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी रोहित राठौर, तहसीलदार नवीन गर्ग, टीआई मनोज सिंह जादोन उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारीयों ने बैठक में सभी ताजियेदारों, मोहर्रम कमेटी, अखाडा के पदाधिकारियों से पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसडीओपी रोहित राठौर ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और ताजिया जुलूस निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही निकाला जाए। तहसीलदार नवीन गर्ग ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

टीआई मनोज सिंह जादोन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। वही अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उस्ताद अय्यूब पहलवान, सय्यद बशीर पहलवान, सद्दाम मिर्जा, विनोद पठान, आजाद शाह, शाकिर अंसारी, फजले नबी छीपा, शाकिर मंसूरी, एडवोकेट फकीर हुसैन, बंटी शाह व् अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघनगर सफाई अध्यक्ष प्रदीप राडोदिया, बिजली विभाग से आशीष मिश्रा, पुलिसकर्मी सहित अखाड़ों के सदस्य, ताजियादार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जावद से संवाददाता मेहमूद हुसैन की विशेष खबर





Subscribe to my channel