ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वैश्य समाज रामपुर के तत्वाधान में दिनांक 14 जून को पुरुषोत्तम मास एवं हनुमान जी के पावन पर्व के अवसर पर, एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया । भाजपा नेता अभय गुप्ता ,श्रीश गुप्ता, दिग्विजय जी, अरविंद अग्रवाल,विपिन गुप्ता रमेश अग्रवाल,चिंटू अग्रवाल जिला महामंत्री मनोज गुप्ता द्वारा अपना अमूल्य समय वैश्य समाज को समर्पित किया, साथ ही रामपुर के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।प्रीती गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष वैश्य समाज उत्तर प्रदेश ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी वर्गों को एक साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना, और सभी के चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान लाना है ,साथ ही सभी वर्गों को आगे आना चाहिए ताकि हम सनातन संस्कृति को बढ़ावा दे सकें ।कार्यक्रम में शर्बत ,बूँदी प्रसाद ,भोजन , शिकंजी आदि का वितरण किया गया । नर सेवा नारायण सेवा का भाव सभी लोगों के जीवन में जरूरी होता है ,इस कार्यकम का उद्देश्य अपनत्व की भावना का संचार करना,और सबके साथ मिलकर राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाना और भर पेट भोजन कराना, समानता का भाव जैसा महसूस करवाना है। प्रीती गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार हम सभी को थोड़ा समय निकालकर सामाजिक कार्य जरूर करना चाहिए और अपने बच्चों को भी साथ लेकर आना चाहिए ,ताकि उन बच्चों को बेहतर तरीके से सीख मिल पाए,


कार्यक्रम में सम्मानित सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। समाज के लिए कुछ कर पाना ,सभी के लिए बहुत गर्व की बात है , वैश्य समाज परिवार हमेशा कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करता रहता है और सामाजिक कार्य करने से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक ऋचा अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल महिला संगठन की जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल ,नीतू गुप्ता प्रीती अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रीती विपुल अग्रवाल,ममता सोनी कमल चावला बीना भगत, रेणु जी, बंदना गुप्ता,शालिनी अग्रवाल, भास्कर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, , वर्षा वार्ष्णेय,बंदना गुप्ता विपुल अग्रवाल रूपम गुप्ता, निधि रस्तोगी, सुनीता गुप्ता आयुषी अग्रवाल,अंकिता अग्रवाल,रमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल मोनिका गोयल शालिनी , शुभी अग्रवाल बंदना गुप्ता ममता गुप्ता, लता गुप्ता ,ममता गर्ग,शुभांगी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल राजीव अग्रवाल, मनोज क्वालिटी , नीना साहनी , विकास गुप्ता अकुर अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीना साहनी आशा जोशी आदि उपस्थित रहे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button