प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनकापुर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनकापुर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

गोण्डा,मनकापुर। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के सेवा, सुशासन, विकास एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 300 मनकापुर के विकास खंड मनकापुर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं के पंजीकरण एवं विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी, हरीश पांडे (कोर्ट प्रबंधक), यू.पी. सिंह (प्रतिनिधि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार), जनार्दन प्रसाद वर्मा (जिला उपाध्यक्ष), के.के. सिंह (अधिवक्ता), वैभव सिंह, ओमप्रकाश वर्मा (मंडल अध्यक्ष झिलाही), संजय मिश्रा (महामंत्री), विनय चौहान (मंडल अध्यक्ष मनकापुर), जनार्दन प्रसाद तिवारी (अध्यक्ष भूमि विकास बैंक नवाबगंज), वेद प्रकाश दुबे, रवि श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष नवाबगंज) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel