Uttar Pradesh News सरकार श्री अजीत पाल सिंह जी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
ग्राम पंचायत गम्हरी, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर में मा० प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० सरकार श्री अजीत पाल सिंह जी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मा० मंत्री जी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी, मा० विधायक अयाहशाह, भाजपा जिला अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा स्थानीय पुलिस द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।




Subscribe to my channel