ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री के मऊसहानियाँ में प्रस्तावित आगमन के संबंध में कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर विरासत महोत्‍सव का आयोजन 17 एवं 18 जून को सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों में दिखेगा शौर्य एवं पराक्रम

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिले के मऊसहानिया में 18 जून को आगमन प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मऊसहानिया में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मौका स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम जी.एस. पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन छतरपुर एवं महाराजा छत्रसाल महोत्‍सव विरासत समिति, मऊसहानियाँ के सहयोग से बुंदेलखण्‍ड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर लोकगायन, लोकनाट्य एवं संगीत केन्द्रित विरासत महोत्‍सव का आयोजन 17 एवं 18 जून, 2026 को किया जा रहा है। महाराजा छत्रसाल स्‍मृति शोध संस्‍थान शौर्यपीठ, मऊसहानियाँ में आयोजित होने जा रहे इस प्रतिष्‍ठापूर्ण आयोजन में प्रदेश एवं देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों की सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां होंगी। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 7 बजे से होगा, प्रवेश नि:शुल्‍क होगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button