Uttar Pradesh News रामपुर। दिनांक 15/06/2026, सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले जिलाधिकारी महोदय रामपुर को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन जिलाध्यक्ष श्री अनिल राज जी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश सचिव श्री प्रेम नरेश वाल्मीकि जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
ज्ञापन के मुख्य बिंदु:
1. वेतन विसंगति: 2018 से पथ प्रकाश ठेका कर्मचारियों को 7225/- माह, जबकि अन्य ठेका कर्मियों को 412/- प्रतिदिन। सभी को 412/- प्रतिदिन + 2018 से 2026 तक एरियर देने की मांग
2. कार्यालय: संघ को एक ऑफिस उपलब्ध कराया जाए
3. स्थानांतरण: डबल किए गए कर्मियों को पुनः उनके मूल स्थान पर भेजा जाए
4. ESIC कार्ड: समस्त ठेका सफाई कर्मियों के ESIC कार्ड तत्काल जारी हों
5. हाजिरी में धांधली: 1 वार्ड में 16 कर्मी, पर काम सिर्फ 5-6 से। रोजाना जांच हो
6. वेतन भुगतान: नियमित व ठेका कर्मियों का वेतन साथ में निकाला जाए
7. सफाई नायक: समान वार्ड आवंटन, नियम अनुसार नियुक्ति
8. रिटायर्ड नायक: रिटायर हो चुके सफाई नायक हटाए जाएं, जांच हो
9. दुर्घटना बीमा: कार्य के दौरान दुर्घटना पर परिवार को आर्थिक सहायता

संघ ने चेतावनी दी कि सफाई कर्मचारी गरीब व कम वेतन वाले हैं। यदि मांगे पूरी न हुईं तो संघ बाध्य होकर उचित कार्यवाही करेगा।
इस अवसर पर, प्रेम नरेश वाल्मीकि प्रदेश सचिव,
अनिल राज, जिलाध्यक्ष अमर आदिवासी, नवीन कुमार “सोनू”, जिला महासचिव , परवेश वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप वाल्मीकि नगर अध्यक्ष बिलासपुर, सईद खान जिला सचिव, मनोज कुमार जिला सचिव,सज्जाद नगर अध्यक्ष पथ प्रकाश, राहुल नरेश वाल्मीकि, एडवोकेट कृष्णा श्रीवास्तव सहित
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, के कार्यकर्ता उपस्थित रहे



Subscribe to my channel