ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शौकत अली रोड पर नाबालिग बालिकाओं से जबरन भीख मंगवाए जाने एवं उनके संरक्षण हेतु प्रभावी कार्यवाही किए जाने के संबंध में।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

महोदय, सविनय निवेदन है कि राष्ट्रीय हिंदू महासंघ की ओर से आपका ध्यान जनपद रामपुर की शौकत अली रोड पर एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं। उक्त क्षेत्र में प्रतिदिन कई कम उम्र की नाबालिग बालिकाएं राहगीरों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों से जबरन भीख मांगती हुई दिखाई देती हैं। कई बार लोगों द्वारा मना करने पर भी वे लगातार पीछा करती हैं, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक विषय यह है कि इतनी कम उम्र की बच्चियों का सड़कों पर इस प्रकार भीख मांगना उनके भविष्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित गिरोह या ऐसे लोग तो सक्रिय नहीं हैं, जो इन मासूम बच्चियों से भीख मंगवाकर उनका शोषण कर रहे हों। राष्ट्रीय हिंदू महासंघ का मानना है कि बाल श्रम, भिक्षावृत्ति एवं नाबालिगों के शोषण जैसी गतिविधियों पर कठोर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है, ताकि इन बच्चियों को शिक्षा, संरक्षण एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि

1. शौकत अली रोड क्षेत्र में तत्काल जांच कराई जाए।
2. भीख मांग रही नाबालिग बालिकाओं की पहचान कर उनके परिवार एवं परिस्थितियों का सत्यापन कराया जाए।
3. यदि किसी गिरोह या व्यक्ति द्वारा इन बच्चियों से भीख मंगवाने का कार्य कराया जा रहा हो तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
4. संबंधित विभागों एवं बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से इन बच्चियों के पुनर्वास, शिक्षा एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
5. क्षेत्र में नियमित अभियान चलाकर नाबालिग बच्चों से भीख मंगवाने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

हमें पूर्ण विश्वास है कि जनहित एवं बाल सुरक्षा के इस गंभीर विषय पर आपका कार्यालय संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button