Uttar Pradesh News ग्राम रघौली मे साइबर क्राईम जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश
उरई जालौन साइबर क्राइम से वचाव के लिये जन जाग्रति अभियान के तहत ग्राम रघौली मे लगायी गयी रात्रिकालीन चौपाल जिसमे साइबर क्राईम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर आयुष गुप्ता, वन रेंजर ओमप्रकाश वर्मा सब इंस्पेक्टर एकांश सिंह, आलोक मिश्रा, शरद, आदि ने अलग अलग विन्दुओ पर साइबर क्राईम से बचने के तरीके बताये और सावधान होने को कहा कोई काल आती है वह आपको भयभीत करना चाहता है, किसी प्रकार की मांग करता है, पैसा डालने को कहता है, आपके खाते मे धोखे से पैसा पहुंच गया वापिस कर दो, मै पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं, आपने मोबाईल का गलत प्रयोग किया है आदि आदि तो आप लोग भयभीत न हो डरे नही पुलिस की सहायता ले! कोई अनजान लिंक को क्लिक न करे, एपीएल लिखे किसी भी संदेश को न खोले ग्रामीण जनो ने अधिकारियो को सुना और जागरुक होकर मन की जिज्ञासा को भी सवाल पूंछ कर शांत किया ग्राम प्रधान सहित अनेकों ग्रामीणजन उपस्थित रहे!





Subscribe to my channel