Himachal Pradesh News अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, उपमुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026 का आयोजन शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटर हाफ में किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की कक्षा की वर्ष 2025- 26 की टॉप 10 मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी को बतोर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कभी महिलाएं अंगूठा छाप होती थी आज बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई लकीर खींच रही हैं। इसके अलावा शिमला सिटी के स्कूलों के टॉपर्स और ओलंपियाड के विजेता भी सम्मानित किए गए।

इन मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के आठवीं कक्षा के छात्र हिमांश शर्मा को नेशनल ओलंपियाड 2025-26 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमांश शर्मा के पिता डॉ महेंद्र शर्मा व माता रीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ महेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे परिवार के लिए बेटे हिमांश शर्मा को उसकी उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा सम्मानित करना गर्व का विषय है। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के स्कूल प्रबंधन ने हिमांश शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर महावीर सिंह वह शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई।




Subscribe to my channel