Uttar Pradesh News गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री श्री अजीत सिंह पाल ने किया मीडिया संवाद
सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाला प्रकाश

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, श्री अजीत सिंह पाल जी की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में Dm, Sp ,CDO सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मीडिया संवाद के दौरान माननीय मंत्री जी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

माननीय मंत्री जी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका माननीय मंत्री जी ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।




Subscribe to my channel