ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News 14 जून से शुरू हुआ योग महोत्सव,आयुष विभाग की अनूठी पहल कसरावद

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद, 14 जून 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरावा तहसील कसरावद द्वारा “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध भारत” के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया है। “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आज कृषि उपज मंडी प्रांगण तहसील कसरावद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस महोत्सव के तहत 14 जून से प्रथम चरण के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।


इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, यूनानी और सिद्धा जैसी पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि नागरिक तनाव मुक्त, स्वस्थ और मानसिक रूप से शांत जीवन जी सकें।इस वृहद अभियान से आम जनता को जोड़ने के लिए आयुष विभाग ने एक विशेष ऑनलाइन व्यवस्था की है, जिसके तहत नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराने की अपील की गई है। आम जनता घर बैठे ही टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर कॉल करके अपना मुफ्त पंजीयन सुनिश्चित करा सकती है। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद नागरिकों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे योग प्रशिक्षण सत्र की लिंक और समय की जानकारी भेजी जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरावा विभाग के डॉ. कैलाश सांकले तथा डॉ. रोहित ठाकुर द्वारा सभी नागरिकों से इस डिजिटल माध्यम के जरिए पंजीयन कराकर सत्र से जुड़ने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग व प्राणायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button