ब्रेकिंग न्यूज़

80वीं बटालियन सीआरपीएफ में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यकम का आयोजन किया गया

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 80 बटा०, के०रि०पू०बल में जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट 80 बटालियन द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्वता पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में मानव सेवा एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व में रक्तदान कर चुके जवानों को उनके उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कमाण्डेन्ट ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है, जो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जवानों को शपथ दिलाया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी, पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेन्ट तथा डॉ. रोहित एम., चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे । समारोह का समापन समाज सेवा, मानव कल्याण एवं जन-जागरूकता के संदेश के साथ किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button