ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टाचार विरोधी रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कचहरी शिफ्टिंग पर बड़ा संकेत! CM योगी ने मांगी पूरी रिपोर्ट, शासन को भेजी जाएगी फाइल

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। वाराणसी कचहरी के संभावित स्थानांतरण को लेकर बड़ी हलचल तेज हो गई है। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी को चिन्हित भूमि की पूरी जानकारी शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कचहरी स्थानांतरण का मुद्दा मजबूती से रखा। उन्होंने अधिवक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या और वर्तमान परिसर में जगह की कमी का हवाला देते हुए सेंट्रल जेल के बगल स्थित भूमि को नई कचहरी के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम के अनुसार मुख्यमंत्री ने बंद कमरे में विस्तार से बातचीत की और मामले को गंभीरता से सुनने के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को बुलाकर संबंधित भूमि की संपूर्ण जानकारी एकत्र कर शासन को फाइल भेजने का निर्देश दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि मौजूदा कचहरी परिसर में बढ़ती भीड़ के कारण बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं बची है। ऐसे में न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कचहरी का स्थानांतरण समय की मांग बन गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब कचहरी स्थानांतरण की प्रक्रिया को लेकर नई उम्मीदें जाग गई हैं और अधिवक्ता समुदाय की निगाहें शासन स्तर पर होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button