Madhya Pradesh News अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 63 लीटर से अधिक शराब जब्त

ब्यूरो चीफ इंद्र मेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अनु0 अधिकारी ( पुलिस) श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक होटल में दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई तथा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 63 लीटर 760 मिलीलीटर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये है। जब्त शराब में देशी प्लेन मदिरा सहित गोवा, आर.एस., लेमन बाकर्डी, मैकडॉवेल रम, मैकडॉवेल व्हिस्की, सिग्नेचर, किंगफिशर स्टाउट बियर एवं हंटर बियर जैसी विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल है।

पुलिस ने सम्पूर्ण शराब को विधिवत जप्त करविक्की कश्यप पिता ईश्वर कश्यप (34 वर्ष), निवासी बड़ी खेरी, मंडला (2) सुनील तेकाम पिता देवीलाल तेकाम (28 वर्ष), निवासी सुभाष वार्ड, मंडला दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, उप निरीक्षक योगेश पाटीदार, उप निरीक्षक प्रीति वर्मा, सहायक उप निरीक्षक वामनकर, आरक्षक रमेश, मृदुल, प्रियांश, जगदीश, रजन, धीरू, संदीप, ब्रजेश एवं थाना कोतवाली के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Subscribe to my channel