Uttar Pradesh News उप निरीक्षक भर्ती की DV/PST प्रक्रिया का SSP संजय वर्मा ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता व निष्पक्षता के दिए निर्देश

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने उप निरीक्षक भर्ती की दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों से भी संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का चयन केवल उनकी योग्यता और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।

एसएसपी ने अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के बहकावे, अफवाह या प्रलोभन में न आने की सलाह देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सिफारिश या अनुचित हस्तक्षेप का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चरणों को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराते हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।




Subscribe to my channel