Uttar Pradesh News श्रीमान जिलाधिकारी, रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा विकास भवन, रामपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गई पीस कमेटी की बैठक।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 15.06.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी, रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा विकास भवन, रामपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, ताजियादारों, संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं प्रतिनिधियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई एवं मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, अन्य धार्मिक आयोजनों को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार सम्पन्न कराया जाए, ताजियो की ऊचांई मानक अनुसार रखने तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न करने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसारण न करने आदि के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना प्राप्त होती है तो उसकी तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दी जाए। जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।



Subscribe to my channel