ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मोहर्रम को लेकर समथर थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश

समथर आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए समथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ताजिया जुलूस पर चर्चा की। उन्होंने आयोजकों को स्वयंसेवकों की तैनाती और अव्यवस्था रोकने केसे चर्चा कर जायजा लिया कि नगर में किन किन स्थानों पर ताजिया बनते हैं नगर में किन स्थानों से निकाले जाते हैं। मौहर्रम पर्व के विषय में वार्तालाप कर एवं पूर्ण जायजा लेने उपरांत उन्होंने निर्देश दिए त्योहार शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये कोई नई परंपरा न अपनाएं पुरानी परंपरा गत तरीके से ही त्योहार मनाएं। शासन नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें त्योहार हमें सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं त्योहार हंसी खुशी मनायें। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सख्त कार्रवाई होगी। त्योहार पर साफ सफाई स्वच्छता, जल एवं विद्युत व्यवस्था उत्तम रहे। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरु एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button