ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News विश्व रक्तदान दिवस 14 जून के अवसर पर बहुआयामी संस्था के माध्यम से नीट UG NEET बायोलॉजी की पुस्तकों का सफल विमोचन

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

स्वस्थ तथा चिकित्सा मेडिकल को ध्यान में रखते हुए विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को भारत की प्रतिष्ठित बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान संस्था के बैनर तले बहुआयामी प्रशासन के माध्यम से बायोलॉजी (लाइफ साइंस) विषयों के साथ में नीट NEET UG बायोलॉजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए MCQ एमसीक्यू क्वेश्चन बैंक के साथ-साथ में ही क्वेश्चन प्रोबलम सॉल्यूशन की बुक का सफल प्रकाशन किया गया पुस्तक के मुख्य लेखक श्रीमान डॉक्टर काजिम अली जी ने बताया कि पुस्तक को कक्षा 11th से 12th पाठ्यक्रम के अनुसार कुल 32 चैप्टर में विभाजित किया गया है जिसमें अभी तक पिछली परीक्षाओं में 3000 से अधिक प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है जिसको लॉजिकल, एग्जांपल्स, स्ट्रक्चर डायग्राम को ध्यान में रखते हुए सॉल्यूशन हल भी दिया गया है वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर पीजीआई से आए डॉक्टर इमरान साहब के द्वारा पुस्तक की सराहना करते हुए मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों को हो रही समस्या शिक्षकों व पुस्तकों कोचिंग संस्थानों का सही चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाधान पर विशेष ध्यान आकर्षित किया, इंटीग्रल विश्वविद्यालय से P.hD पी.एच.डी प्राप्त डॉक्टर वसीम अहमद अंसारी ने पुस्तकों की एडिटिंग, फॉर्मेटिंग डिजाइनिंग सुंदरता पर विशेष ध्यान आकर्षित कराया, वही मुख्य वक्ता के तौर पर लखनऊ हाई कोर्ट से आए अधिवक्ता वह सामाजिक लेखन श्रीमान मोबीन गाजी जी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी करने वाले छात्रों तक इस पुस्तक को निशुल्क पहचाये जाने की व सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान आकर्षित किया गया,

वही एम.डी न्यूज़ /MD News से महिला प्रकोष्ठ की ब्यूरो प्रमुख जाहिरा बानो ने महिलाओं के शिक्षा के स्तर पर चिंता जताई है, वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम.अमिश ने शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान को ध्यान में रखते हुए प्रकाशन के क्षेत्र में हो रही समस्याओं उदाहरण के तौर पर पुस्तक का आईएसबीएन नंबर ISBN कराना पुस्तक, का जीएसटी सहित बारकोड प्राइस MRP तय कराना, कॉपीराइट या इन्वेंशन का पेटेंट कराये जाने पर निशुल्क परामर्श व गवर्नमेंट शुल्क पर कार्य कराए जाने की जिम्मेवारी ली है और भविष्य में पुस्तक को डिजिटल कराए जाने की व वीडियो ग्राफी के माध्यम से सॉल्यूशन लगाए जाने पर विशेष ध्यान आकर्षित किया है, लखनऊ से बहुआयामी समाचार के ब्यूरो हेड श्रीमान शाबान अहमद जी के माध्यम से नीट NEET परीक्षा पेपर लीक, नीट की तैयारी करने वाले छात्रों व ग्रामीण छात्रों व पुस्तकों तथा लेखकों का सिलेक्शन से संबंधित एक दर्जन से अधिक कठिन प्रश्न डिबेट और बाइट के माध्यम से लेखक व पदाधिकरियों से पूछे गए इस किए गए सामाजिक महत्वपूर्ण सभा में अनेकों अतिथि, पदाधिकारीगढ़ उपस्थित रहे सभा में महिला शिक्षिका के तौर पर सलमा परवीन, बाराबंकी से एम डी न्यूज़ पदाधिकारी शर्मा जी, श्रीमान नोमान जी, विपिन, हिमांशु, दीपक, इस्लाम जी आदि कई साथी उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button