ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने ग्राम मलका में एकत्रित होकर घर में घुसकर चोट एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलका में माह मार्च में फरियादी भागीरथ अहिरवार एवं परिजनों के साथ आरोपियों द्वारा एकत्रित होकर घर में घुसकर मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना गढ़ी मलहरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत बलवा, ग्रहभेदन, मारपीट, संपत्ति को क्षति सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, तलाश हेतु संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी तुलाराम अहिरवार पिता किंचिया अहिरवार निवासी ग्राम मलका को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी द्वारा 7 अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पुरानी बुराई के कारण उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, घटना में सम्मिलित अन्य 7 आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश यादव, राजीव मिश्रा एवं टीम की भूमिका रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button