Chhattisgarh News अवैध शराब बिक्री पर पुलिस सहायता केंद्र राहौद की तबतोड़ कार्रवाई
15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
आरोपी अमृत लाल सूर्यवंशी उर्फ मुँचू उम्र 32 साल निवासी बूंदेंला भूतहापारा थाना शिवरीनारायण पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी राहौद राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अमृत लाल सूर्यवंशी उर्फ मुँचू निवासी बूंदेला, भूतहापारा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत 3,000 रुपये बरामद की जाकर, शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में Asi राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र राहौद स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





Subscribe to my channel