ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News क्षेत्राधिकारी, स्वार द्वारा इंडेन बॉटलिंग प्लांट में इमरजेंसी मॉक रिस्पॉन्स ड्रिल का किया गया निरीक्षण

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 12.06.2026 को क्षेत्राधिकारी स्वार द्वारा इंडेन बॉटलिंग प्लांट, घोसीपुरा में आयोजित इमरजेंसी मॉक रिस्पॉन्स ड्रिल का निरीक्षण किया गया। ड्रिल के दौरान गैस रिसाव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप अभ्यास किया गया।

क्षेत्राधिकारी, स्वार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस, अग्निशमन विभाग एवं प्लांट प्रबंधन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।





Subscribe to my channel