Uttar Pradesh News प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की रची साजिश
गला रेतकर मारने का प्रयास चीख सुन भागा प्रेमी

रिपोर्टर शत्रुघ्न फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने आज खुलासा किया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रची। आधी रात छत पर सो रहे पति पर चाकू से हमला किया गया, लेकिन उसकी चीख-पुकार से जान बच गई और आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना के अनुसार 4व5 जून की मध्यरात्रि महेश रैदास अपनी पत्नी पूजा (32) के साथ घर की छत पर सो रहा था। आरोप है कि पूर्व नियोजित योजना के तहत पूजा ने अपने कथित प्रेमी पिंटू पुत्र रहीमल रैदास (24) निवासी लदिगवा, थाना ललौली को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सो रहे महेश को दबोचा और चाकू से उसका गला रेतने का प्रयास किया। हमले में गंभीर रूप से घायल महेश के चीखने पर आरोपी पिंटू अधूरी वारदात छोड़कर भाग निकला। वहीं पत्नी पूजा ने खुद को बचाने के लिए अनजान बनकर वहीं सोने का नाटक किया। लहूलुहान हालत में महेश ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में सामने आई प्रेम प्रसंग की कहानी पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा का अतीत भी विवादों से जुड़ा रहा है। जानकारी के अनुसार उसकी पहली शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। पहले पति की मृत्यु के बाद वह अपने जीजा के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान उसका पिंटू से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और वह उसके साथ चली गई थी। बाद में दोनों अलग हो गए और पूजा ने महेश रैदास से विवाह कर लिया, जिससे उसका एक बच्चा भी है।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पूजा और पिंटू के बीच फिर से संपर्क बढ़ गया था। पुलिस का दावा है कि दोनों के संबंधों में महेश बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पिंटू पुत्र रहीमल रैदास के विरुद्ध धारा 333, 109 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।




Subscribe to my channel