ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News जिलाधिकारी महोदय फतेहपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जी की उपस्थिति में
बाढ़ आपदा प्रबंधन संबंधी व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन !

रिपोर्टर शत्रुघ्न फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
जनपद फतेहपुर के थाना औंग क्षेत्रान्तर्गत बिंदकी फार्म गांव में संभावित बाढ़ परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की समीक्षा हेतु आज एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिभाग कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए।




Subscribe to my channel