Madhya Pradesh News भीलखेड़ी में पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया पौधारोपण

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश
राहुल वर्मा म.प्र. जन अभियान परिषद एवं आनंद संस्थान देवास के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संरक्षण के उपलक्ष्य में की नवांकुर संस्था *सहगामी समाज सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भीलखेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भीलखेड़ी स्थित देवनारायण मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री माखन गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता की विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मान सिंह कराड़ा अध्यापक*श्री दिनेश सोनारथीया श्री रतनलाल पंडा एवं सहगामी समाज सेवा समिति, सेक्टर जमुनिया से पपलेश जोशी, परामर्शदाता डॉ. हरलाल पारसनिया रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवनारायण भगवान के पूजन एवं अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधा का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि श्री माखन गुर्जर ने कहा कि “एक पौधा सौ पुत्रों के समान है। पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले।” डॉ. हरलाल पारसनिया ने जन अभियान परिषद की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सहगामी समाज सेवा समिति के परामर्शदाता श्री पपलेश जोशी ने बताया कि नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से जिले में लगातार पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भीलखेड़ी के सदस्यों, ग्रामीण जनों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार समिति के पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया।




Subscribe to my channel