ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वृंदावन के पागल बाबा मंदिर पर लगे बैरियल से पैसे लेकर वाहन पास कराने पर दो कॉस्टेबल एसएसपी ने किए सस्पेंड
पैसे के लेन देन के वीडियो हुए थे वायरल

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों को प्रवेश दिलाने के लिए पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच में दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जांच के दौरान पाया गया कि पहले वीडियो में दिख रहा पैसे का लेन-देन वास्तव में एक मजदूर और ठेकेदार के बीच के विवाद का निपटारा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने लिखित रूप में हल कराया था। हालांकि, दूसरे वीडियो में थाना वृंदावन के हेड कांस्टेबल राजकुमार और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल नरसिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा पर्स से पैसे निकालने के बाद बस को वहां से जाने दिया गया। इस संदिग्ध आचरण के कारण एसएसपी महोदय द्वारा इन दोनों हेड कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले में आगे की विशेष जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।




Subscribe to my channel