ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस लाइन फतेहपुर के सम्मेलन कक्ष में क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रगति यादव जी के स्थानांतरण होकर कानपुर कमिश्नरेट जाने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघ्न फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता #spfhr द्वारा की गई। इस अवसर पर महोदय ने श्रीमती प्रगति यादव के जनपद फतेहपुर में कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों व कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रीमती प्रगति यादव जी के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती प्रगति यादव ने जनपद फतेहपुर में प्राप्त सहयोग एवं स्नेह के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button