Uttar Pradesh News फतेहपुर, उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने आज व्यापारियों के हित और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
यह ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर राज्यकर विभाग अशोक कुमार और एडिशनल कमिश्नर आई. सी. शर्मा को संयुक्त रूप से दिया गया सौंपे गए ज्ञापन में राज्यकर (जीएसटी) के तहत पंजीकृत*व्यापारियों के लिए 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 15 हजार रुपये मासिक पेंशन आवंटित किए जाने की प्रमुख मांग*की गई है व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि केवल 10 लाख रुपये है, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाना अत्यंत आवश्यक है
क्यों जरूरी है यह मांग? व्यापारी अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने व टैक्स जमा करने में लगा देता है। लेकिन वृद्धावस्था में वह असहाय महसूस करने लगता है। किसी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में व्यापारी का पूरा परिवार बेसहारा हो जाता है और बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा व विवाह जैसी बुनियादी जरूरतें अधर में लटक जाती हैं संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि यदि सरकार इन मांगों को पूरा करती है, तो प्रदेश के छोटे और मध्यम (एमएसएमई) श्रेणी के व्यापारी भी भारी संख्या में जीएसटी पंजीकरण से जुड़ेंगे। इससे न केवल व्यापारियों का परिवार सुरक्षित महसूस करेगा, बल्कि सरकार के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित, समाजहित और व्यापार हित सर्वोपरि रखना है इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा और अरशद हाशमी उर्फ मोनू समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे




Subscribe to my channel