ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News सरपंच उपसरपंच सचिव ने लाखों कि मात्रा में किया विकास कार्यों कि राशी का गबन

रिपोर्टर दिनेश रबेडे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

सांवरी बाजार दैनिक आज का संवाद:-जिला छिंदवाड़ा कि मोहखेड़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांवरी बाजार में बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है इस पंचायत में सरपंच सचिव ने जमकर भष्ट्राचार किया है और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो विकास कार्यों के लिए राशी पंचायत खाते में डाली गई थी तो सरपंच उपसरपंच सचिव व्दारा कागजो में निर्माण कर अपनी जेब गरम कर ली जिसकी शिकायत जनपद पंचायत मोहखेड़ मे हुई लेकिन अभी तक किसी प्रकार कि कोई कार्रवाई नहीं हुई जनपद पंचायत मोहखेड़ के सीईओ साहब द्वारा पंचायत इंस्पेक्टर कैलाश धुर्वे सहित 3सदस्यी लोगों कि जांच टीम भेजी गई थी जांच टीम व्दारा जांच रिपोर्ट सीईओ साहब के टेबल पर रख दी गई है लेकिन सीईओ साहब का कार्यवाही न करना कई सवालों को उत्पन्न कर रहा है ग्राम पंचायत सांवरी बाजार में सरपंच उपसरपंच सचिव व्दारा सी सी रोड निर्माण शक्ति मंदिर से नागदेव तक 300मीटर सह नाली निर्माण किया गया है जिसकी राशी निकाली 7 लाख 65हजार रूपये निकाल लिए गए हैं लेकिन जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तो शक्ति माता मंदिर से नागदेव तक किसी प्रकार कि कोई भी रोड निर्माण मिला न ही नाली दूसरा मामला सी सी नाली निर्माण झनक देशमुख के घर से अशोक विश्वकर्मा के घर तक 82500रू कि राशी मद 14वां वित्त से निकाल लिया गया लेकिन मौका स्थल पर निर्माण कार्य नहीं हुआ तीसरा मामला सामुदायिक नाडेप निर्माण यात्री प्रतीक्षालय के पास लागत 24000रु लेकिन यात्री प्रतीक्षालय के पास किसी भी प्रकार का कोई नाडेप निर्माण नहीं हुआ ऐसे ही सांवरी बाजार में दयालु होटल के पास बस स्टैंड में ढाई लाख रुपए कि लागत से पुलिया निर्माण किया गया मौका स्थल से गायब हो गया है जब मौके पर जाकर देखा तो सांवरी पंचायत व्दारा जो पुलिया का बिल ढाई लाख कि लागत से बिल लगाया गया है वह फर्जी है जिसकी राशी पांचवा राज्य वित्त आयोग से निकाली गई है और 2पुलिया पंचायत व्दारा डाली है जिसकी लागत 30हजार कि है 200मीटर नाली के 4लाख 97हजार रूपय निकाले ग्राम पंचायत सांवरी बाजार व्दारा जो निर्माण कार्य कराए गए कुछ कागजो में निर्माण कार्य कार्य कराए गए हैं जिसकी लागत लाखो रूपए में है अगर जांच हुई तो इसकी राशी करोड़ो में निकलेगी

राजनीतिक संरक्षण के कारण नहीं हुई कार्रवाई जनपद पंचायत मोहखेड़ के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सांवरी बाजार में पंच सरपंच उपसरपंच सचिव व्दारा जो भ्रष्टाचार एवं राशी गबन कागजो में निर्माण को लेकर जो शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष की गई है इन सब मामलों को वर्तमान में सत्ता पक्ष से जुड़े हुए कुछ प्रभावशील लोगो विकास खंड मोहखेड़ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय होने के कारण अभी तक किसी प्रकार कि कोई कार्रवाई नहीं कि गई है अगर महत्वपूर्ण तरीके से ग्राम पंचायत सांवरी बाजार की जांच की गई तो सरपंच उपसरपंच सचिव व्दारा राशि गबन की संख्या करोड़ों में निकलेगी विश्वसनीय सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार सत्ता पक्ष से जुड़े हुए कुछ प्रभावशील लोग के सक्रिय होने के कारण उनका कहना यह पड़ रहा है कि हमारे रहते कुछ नहीं होगा आप भ्रष्टाचार करिए बाकी सब हम संभाल लेंगे अब सवाल यह उठता है कि अगर इसी तरह सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग इसी तरह सरपंच सचिव को बढ़ावा देने लगे तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं एवं विकास कार्यों के लिए पंचायत खाते में जो राशि दी जा रही है इससे सरपंच सचिव अपनी जेब गर्म करने में ही लगे रहेंगे

जनसुनवाई में हुई शिक़ायत नहीं हुई कोई कार्रवाई ग्राम पंचायत सांवरी बाजार में विकास कार्यों कि राशी गबन एवं हो रहे भष्ट्राचार को लेकर 26मई को जनसुनवाई में लिखित शिकायत पंचो व्दारा कि गई है आखिर अभी तक सरपंच सचिव के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है अब सवाल यह उठता है कि विकासखंड तो विकासखंड जिला स्तर में भी किसी प्रकार कि कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवालों का जबाब दबा रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button