Madhya Pradesh News फिर पकड़ा गया अवैध सेमल लकड़ी परिवहन करता हुआ ट्रक

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर /मुख्य वन संरक्षक छतरपुर नरेश यादव के निर्देशन में,वन मंडल अधिकारी छतरपुर ऋषि मिश्रा और उप वन मंडल अधिकारी नरेश चन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर बुद्ध सेन कोल के हमराह वन स्टाफ छतरपुर के द्वारा मुखबिर की सूचना अनुसार एक ट्रक UP83BT8995 को मोरवा तिराहा पर रोक कर जांच की गई तो ट्रक में सेमल प्रजाति की लकड़ी भरी पाई गई मौके पर ट्रक में लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी कागजात नहीं पाए गए.मौके पर उक्त ट्रक को मय सेमल लकड़ी के जप्त कर आरोपी रामबालक यादव तनय थान सिंह यादव निवासी सेंदरी जिला निवाड़ी पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 926/25 दिनांक 11/06/2026 पंजीबद्ध किया गया.जप्त वाहन को वन परिक्षेत्र छतरपुर परिसर में सुरक्षित रखा गया है.उक्त जप्ती की कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर बुद्ध सेन कोल,डिप्टी रेंजर लक्ष्मण अहिरवार ,डिप्टी रेंजर रामनरेश पांडे, वनरक्षक देवेंद्र अहिरवार ,वनरक्षक राजकुमार प्रजापति, वनरक्षक पवन कुमार शर्मा ,वनरक्षक लक्ष्मीनारायण सेन एवं राकेश कुशवाहा शासकीय वाहन चालक शामिल रहे.




Subscribe to my channel