ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शाहजहाँपुर: 35 हजार की घूस लेते सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी सस्पेंड; गिरफ्तारी के दौरान दीवार फांदकर भागे इंस्पेक्टर

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बरेली की एंटी-करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) टीम ने शाहजहाँपुर जिले में एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। जैतीपुर थाने में तैनात आरक्षी (सिपाही) विवेक कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह घूस एक मामले की विवेचना के निस्तारण के बदले मांगी गई थी। इंस्पेक्टर की संलिप्तता और निलंबन: इस छापेमारी के दौरान थाना परिसर में हड़कंप मच गया। जैसे ही एंटी-करप्शन टीम ने दबिश दी, जैतीपुर थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) अश्वनी सिंह मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, वे टीम से बचने के लिए थाने की दीवार फांदकर भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की भारी किरकिरी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह को सस्पेंड कर दिया है।


क्या था मामला?  आरोपी सिपाही विवेक कुमार शिकायतकर्ता से एक पंजीकृत मामले में विवेचना को प्रभावित करने के नाम पर पैसे ऐंठ रहा था। शिकायत के आधार पर बरेली एंटी-करप्शन टीम के निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में ट्रैप बिछाया गया। 11 जून 2026 को दोपहर करीब 12:57 बजे जैसे ही सिपाही ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे दबोच लिया। फिलहाल गिरफ्तार सिपाही के खिलाफ गढ़िया रंगीन थाने में कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर खाकी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं विभाग द्वारा की गई निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button