ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल जांच के दौरान सिहावा पुलिस को चकमा देकर भागा गांजा तस्करी का आरोपी,

पुलिस अभिरक्षा से गांजा तस्करी का आरोपी फरार, विभाग में मचा हड़कंप

 

नगरी। जिले में गांजा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने की घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाए गए आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी पलाश गजभिए को बुधवार को सिहावा थाना पुलिस ने सांकरा बैरियर के पास गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद होने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था।

गुरुवार को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत आरोपी को मेडिकल मुलाहिजा के लिए नगरी अस्पताल लाया गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से मौका पाकर पुलिस की निगरानी से खुद को छुड़ा लिया और अस्पताल परिसर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी के फरार होने की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए पुलिस की  टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के फरार होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी आखिर किस परिस्थिति में पुलिस अभिरक्षा से भागने में सफल हुआ। मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की कार्यशैली पर बड़ा सवाल

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button