ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गुरु शंकराचार्य जी का एटा आगमन पर जगह-जगह हुआ उनका भव्य स्वागत

रिपोर्टर पिंटू शर्मा एटा उत्तर प्रदेश

एटा जनपद में आज परम पूज्य, सनातन धर्म के महान प्रवक्ता एवं आध्यात्मिक जगत के प्रकाश स्तंभ जगत गुरु शंकराचार्य जी के एटा आगमन पर शीतलपुर, गोलकुआं, जैथरा, अलीगंज में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान हुआ जैथरा में आर एस कोल्ड स्टोर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने भव्य स्वागत किया जिसमें भक्तों की भीड़ देखने को मिली तथा अलीगंज में रामकिशोर यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने आवास/कार्यालय पर जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आत्मीय स्वागत किया

गुरु भक्तों ने कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य में बिताए गए ये पल मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहे। उनके दिव्य दर्शन, आशीर्वचन एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, धर्मप्रेमियों एवं युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके विचार जानने का अवसर भी प्राप्त हुआ जनपद में गुरु के आगमन से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। उनका जीवन, ज्ञान और तपस्या हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके श्रीमुख से निकले हुए संदेश समाज में सद्भाव, संस्कार, राष्ट्रभक्ति एवं धर्म के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं भक्तों ने कहा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे ऐसे महान संत का सम्मान करने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य गुरुदेव का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।“संतों का सान्निध्य जीवन को नई दिशा देता है और उनका आशीर्वाद मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है।”गुरुदेव के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद से मन श्रद्धा और भक्ति से भर गया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने सनातन धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान की। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट भी हुई और पूज्य गुरुदेव का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी पर सदैव बना रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button