ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News संगठन को विस्तार देने और अपनो की कुशलक्षेम लेने समथर पहुंचे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश

झांसी आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां संगठन को विस्तार देने और अपनो की कुशलक्षेम जानने समथर नगर पंचायत पहुंचे जहां उन्होने मण्डल उपाध्यक्ष झांसी प्रभाकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण जयपाल सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र उदैनियां आदि से भेटकर कुशल क्षेम पूंछी साथ ही संगठन की गतिविधियो पर चर्चा वार्त की! जिलाध्यक्ष झांसी ग्रामीण जय पाल गुर्जर के आवास पर पहुंचते ही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का स्वागत माल्यार्पण कर बुका भेट कर किया गया! कस्बे के रमणीय और धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी को ले जाया गया जहां मातारानी के दर्शन कर आशीष लिया गया यही पर मण्डल उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र भेट किया!इसके पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अपने सहयोगी साथियो के साथियो के साथ थाना समथर थानाध्यक्ष से मिलने पहुंचे थानाध्यक्ष के अवकाश पर होने के कारण कस्बा इंचार्ज गम्भीर सिंह सेंगर से भेटकर संगठन के वारे मे विस्तृत चर्चा की वही पी एन बी बैंक के शाखा प्रबंधक देवेन्द्र गौतम से मुलाकात कर संगठन से परिचय कराया शाखा प्रबंधक ने बुका भेटकर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का वेलकम किया इस अवसर पर हरे कृष्ण शिल्पकार पूर्व चेयरमेन प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रीवास्तव अध्यापक तहसील अध्यक्ष जहूर अहमद खाँ नगर अध्यक्ष आरिफ अली नितिन बसेड़िया राज गुर्जर बोबी आदि उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button