ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़: लूट-चोरी और डकैती का शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट, चोरी और डकैती जैसी वारदातों में वांछित एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और डकैती समेत गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button