ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भी सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से ऐसे व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया है, जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा, खेल, लोक प्रशासन या अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय और विशिष्ट योगदान दिया हो। नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के अनुरूप तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक आवेदक और संस्थाएं पद्म पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश तथा ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल, https://awards.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। पद्म पुरस्कार देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button