ब्रेकिंग न्यूज़

विकसित कृषि संकल्प अभियान में धान की सीधी बुवाई पर दिया गया जोर

विकसित कृषि संकल्प अभियान में धान की सीधी बुवाई पर दिया गया जोर

 

 

नवाबगंज (गोंडा)। विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम करौंदी और महादेवा में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती विमला देवी (करौंदी) एवं शोभाराम (महादेवा) ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने धान की पौधशाला प्रबंधन, धान की सीधी बुवाई, हरी खाद की खेती, फसल अवशेष प्रबंधन तथा मोटे अनाजों की खेती के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।

एडीओ एजी प्रतीक श्रीवास्तव ने किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार पर अनुदानित कृषि निवेशों की जानकारी देते हुए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सलाह दी। भूमि संरक्षण निरीक्षक कुलभूषण सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहसील कोऑर्डिनेटर नितेश पांडेय ने फसल बीमा के महत्व और लाभ बताए।

एटीएम दीपक सिंह ने कृषि यंत्रीकरण योजना तथा पंकज सिंह ने धान बीज के शोधन एवं उपचार की तकनीकों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में दोनों गांवों के अनेक प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि संबंधी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।

फोटो कैप्शन: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत करौंदी एवं महादेवा में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते विशेषज्ञ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button