Uttar Pradesh News गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी (Regd) प्रबंधक कमेटी एवं संगत के सहयोग से संत भाई जी बाबा चैरिटेबल हॉस्पिटल को एक वर्ष पूर्ण हो गया है

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
इस अवसर पर लायंस क्लब रामपुर रॉयल द्वारा अस्पताल में ब्लड टेस्टिंग हेतु पैथोलॉजी लैब हेतु दी गई मशीनों की सेवा की गई थी । चैरिटेबल अस्पताल में स्थापित पैथोलॉजी लैब का विधिवत रूप से अरदास उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अध्यक्ष दर्शन सिंह खुराना की उपस्थिति में क्लब के गवर्नर विनय सिसोदिया एवं डॉ.अजय सिंघल, डॉ. मुकता सिंघल,डॉ . सुजिंदर गुप्ता, डॉ. विदुषी गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उपरांत लाइंस क्लब रामपुर रॉयल के सदस्यों द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया तथा पैथोलॉजी को भी देखा गया उसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में एक गोष्ठी हुई जिसमें प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने विस्तार से चैरिटेबल अस्पताल के संबंध में चल रही सेवाओं के बारे में उल्लेख किया तथा बताया ब्लड टेस्ट जो भी होगा उसमें निश्चित फीस पर डिस्काउंट दिया जाएगा तथा उन्होंने क्लब के समस्त पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें इस सेवा हेतु धन्यवाद भी दिया गया।

इसी प्रकार क्लब के गवर्नर विनय सिसोदिया ने विस्तार से क्लब की सेबाओ का उल्लेख करते हुए चैरिटेबल हॉस्पिटल में चल रही सेवाओं की तारीफ की तथा गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका तथा क्लब के सदस्य हरजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियो एवं गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा को पटका/ सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्होंने प्रबंधक कमेटी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इसी प्रकार प्रबंधक कमेटी एवं चैरिटेबल हॉस्पिटल के अध्यक्ष दर्शन सिंह खुराना द्वारा क्लब के पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत क्लब की ओर से लंच का भी आयोजन किया गया लंच के उपरांत कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

इस अवसर पर दर्शन सिंह खुराना के अतिरिक्त सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा मीत प्रधान भूपेंद्र सिंह, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा , रविंद्र सिंह, जसमीत सिंह एवं लायंस क्लब रामपुर रॉयल के अध्यक्ष सोमेश अग्रवाल, सचिव राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष हरजिंदर सिंह एवं अन्य सदस्यों में सुमित अग्रवाल, दीपक गोयल कुमुद जिंदल शलभ गोयल, शंकर केडिया ,भारत गुप्ता, सी ए सौरभ अग्रवाल, नितिन गोयल, भास्कर अग्रवाल ,राजीव कालरा एडवोकेट संदीप सक्सेना, मोहित बांगा , अजय डंग ,दीपक जिंदल उदित सक्सेना,वीरेश सिंघल, अंकित रस्तोगी,सुनील भगत, रनजीत सिंह , तीरथ सिंह , सीपी अरोड़ा, सुखवंत सिंह, राजीव अग्रवाल, नवीन सारस्वत , CA अमित अग्रवाल, मुकेश गोयल सलिल रस्तोगी ,अंकित रस्तोगी ,अमन जैन, अलका जैन , मनाली गोयल, सुनीता चौरसिया एवं क्लब की काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel