Chhattisgarh News नरियारा नगर पंचायत में जिला सहकारी बैंक का खाद्य विक्रय केंद्र का भवन जर्जर अवस्था में है।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत अकलतरा विकासखंड के नरियारा नगर पंचायत में जिला सहकारी बैंक का खाद विक्रय केंद्र का भवन जर्जर अवस्था में है और स्वयं का भवन नहीं है जिसके कारण खाद विक्रय केंद्र का जो भी खाद आता है बीज वगैरह उचित मूल्य की जो दुकान कहा जाता है कोऑपरेटिव बैंक जर्जर अवस्था में है केंद्र क्रमांक 11 15 अभी वर्तमान में किराए के भवन में संचालित है स्वयं का भवन नहीं है छत्तीसगढ़ राज्य के बनने के पूर्व भी भवन जर्जर अवस्था में चल रहा है और कभी भी आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना है।

हमारे संवाददाता जब जिला सहकारी बैंक खाद्य विक्रय केंद्र का निरीक्षण करने गए तो भवन काफी जर्जर हो चुका है शासन के पास में राशि उपलब्धता के आधार पर भी जिला सहकारी बैंक का स्वयं का भवन नहीं होना यह एक विडंबना है छत्तीसगढ़ में सुशासन का पर्व चल रहा है मगर इस सुशासन पर्व के अंतर्गत किसी ने इसकी चिंता नहीं की की जिला सहकारी बैंक खाद विक्रय केंद्र का भवन होना चाहिए अलग से मगर इस और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि प्रतिवर्ष किसानों को लाखों करोड़ों रुपए का धान का बीज खाद विक्रय करने वाला केंद्र है इस पर शासन का ध्यान नहीं है इसलिए हमारे संवाददाता में इस संबंध में खबर चलाने का प्रयास किया है अगर खबर चल जाता है और शासन इस संबंध में ध्यान देता है तो जिला सहकारी बैंक खाद विक्रय केंद्र का भवन निर्माण कार्य करने में देरी नहीं होगी।




Subscribe to my channel