Madhya Pradesh News 10 जून 2026 को स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
खबर छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरिहार की ग्राम पंचायत महाराजपुर से जहां समस्त किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा दिनांक 10 जून 2026 को स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम तथा किशोर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही परिवार आईडी की केवाईसी, संबल कार्ड की केवाईसी, किसान फार्मर आईडी तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने एवं संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में सहयोग हेतु निम्न सहयोगी उपस्थित रहेंगे—
श्रीमती मुन्नी पटेल – सहयोगिनी
श्रीमती पानाबाई प्रजापति – आशा कार्यकर्ता
श्रीमती राजकुमारी पटेल – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
श्रीमती सुनीता पटेल – सहायिका
श्रीमती ममता अहिरवार – सहायिका
श्रीमती सरोज अहिरवार – सहायिका
श्रीमती रामकली अहिरवार – सहायिका
श्रीमती सन्तोषी अहिरवार – सहायिका
श्रीमती रेखा अहिरवार – सहायिका
श्रीमती विमला यादव – सहायिका

साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं रोजगार सहायक भी उपस्थित रहेंगे। अतः समस्त किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं ग्रामवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करें।
श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14 पलटा जनपद पंचायत गौरिहार महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर।




Subscribe to my channel