ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अध्यक्षता में नई बस्ती सीजनी ननकार में एक जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आज All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen की ओर से युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब की अध्यक्षता में नई बस्ती सीजनी ननकार में एक जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा जिला महासचिव जुनैद साहब के साथ क्षेत्र का व्यापक दौरा किया गया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से पार्टी को मज़बूत करने तथा सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई। लोगों ने AIMIM की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब ने कहा कि AIMIM हमेशा गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ बनकर उनके हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

युवा जिला मीडिया इंचार्ज रामपुर अयान खान

युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान साहब

युवा जिला महासचिव दानिश गुल साहब

युवा जिला महासचिव जुनैद साहब
युवा जिला महासचिव शाह आलम खान
पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता नासिर कुरैशी साहब

तथा पार्टी से मोहब्बत रखने वाले अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में पार्टी की मज़बूती, जनसंपर्क को बढ़ावा देना तथा लोगों तक AIMIM की आवाज़ को पहुंचाना रहा। क्षेत्रवासियों ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button