Madhya Pradesh News कार से तस्करी की जा रही 20 पेटी, 180 लीटर अवैध शराब, स्विफ्ट डिजायर कार कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी राहुल राजा परमार अवैध शराब प्रकरण में पूर्व से लिप्त

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना ईशानगर पुलिस को विगत दिवस अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पहाड़गांव तिराहा के पास पहुंची। नौगांव रोड से आ रही संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका गया, संदेही को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब पाई गई। 20 पेटी, मात्रा 180 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी राहुल राजा परमार पिता अनंत पाल सिंह परमार निवासी ग्राम कांटी थाना गुलगंज जिला छतरपुर के विरुद्ध थाना ईशानगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी राहुल राजा परमार अवैध शराब प्रकरण में पूर्व से लिप्त है। पूछताछ पर अवैध शराब के स्रोत संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। फरार अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल, प्रधान आरक्षक बिहारी लाल, आरक्षक पुष्पेंद्र, दामोदर, उपेंद्र, शुक्ला रघुवर, महिला आरक्षक शिवानी, अनीता की भूमिका रही।




Subscribe to my channel