Madhya Pradesh News ग्राम बारहैट का श्री बैजनाथ धाम मंदिर मामला पहुंचा उपराष्ट्रपति सचिवालय कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
भिंड जिले के ग्राम बारहैट स्थित ऐतिहासिक श्री बैजनाथ धाम मंदिर का मामला अब उपराष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंच गया है। यह प्राचीन मंदिर 1857 की क्रांति का साक्षी रहा है। इतिहास के अनुसार, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने एक दिन इस मंदिर प्रांगण में पड़ाव डाला था। गांव के निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह बारहैट जी के पूर्वज स्वर्गीय अतिबल सिंह कच्छवाह जी ने उस क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया था।
ऐसी अमूल्य धरोहर होने के बावजूद मंदिर ट्रस्ट की अनियमितताओं और उपेक्षा के कारण इसका जीर्णोद्धार रुका हुआ था। जागरूक निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह जी ने संरक्षण और विकास के लिए शासन-प्रशासन में लगातार शिकायतें कीं।उनके संघर्ष को तब गति मिली जब मामला उपराष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंचा। सचिवालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए भिंड कलेक्टर को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश जारी होने के बाद बैजनाथ धाम से जुड़े भक्तों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन अब मंदिर के विकास और उत्थान के लिए ठोस कदम उठाएगा।




Subscribe to my channel