ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग अलग दो प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

एक प्रकरण जिसमें नाबालिग का फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने दूसरा प्रकरण घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसग

जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में 24 घंटे के भीतर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले मामले में आरोपी ने नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने के साथ परिवार को धमकी दी थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 67, 67(क) आईटी एक्ट, धारा 79 बीएनएस तथा धारा 08 एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी निलेश भैना उम्र 21 वर्ष, निवासी नगारीडीह, थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दूसरे मामले में आरोपी आधी रात युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वाहा से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 331(2), 74 एवं 75(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी शुभम दास उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जोगीडीपा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला के नेतृत्व में मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना दौरान दोनों आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामलों में आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। सराहनीय योगदान उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं आरक्षक सनीहर जगत, मनभावन पटेल का विशेष योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button