
बेलरगांव में आधुनिक शिक्षा की नई पहचान बना यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
धमतरी
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, बेलरगांव ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि यहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ शिक्षा प्रदान की जा रही है।
विद्यालय का नया परिसर आकर्षक भवन, सुरक्षित वातावरण और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है। स्कूल में सभी कक्षाओं एवं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम तथा प्रत्येक फ्लोर पर शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ वॉशरूम की व्यवस्था की गई है।
विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कराटे, संगीत, हैंडराइटिंग सुधार, इंग्लिश स्पोकन एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसी विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं नवोदय एवं प्रयास जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार हिंदी माध्यम से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिससे वे आसानी से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई में सामंजस्य स्थापित कर सकें। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए सुरक्षित बस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का नया केंद्र बन रहे यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्देश्य बच्चों को संस्कार, शिक्षा और सफलता के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है। विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक अभिभावक स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 8435777782, 9340688421, 9098390532