
रिपोर्टर अंजेश कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर, स्वाति-बतही देवी रेप-हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने, माले द्वारा थाना घेराव के जुलूस पर शराब माफिया एवं गुंडों को जुटाकर हमला कराने के जिम्ममेवार उजियारपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने, माले के पूसा सचिव अमित कुमार को धमकी देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने समेत 7 सुत्री मांगों को लेकर 27 मार्च से समस्तीपुर एसपी के समक्ष शुरू आमरण अनशन मंगलवार को एसपी विनय तिवारी द्वारा एक महीने के अंदर सभी विंदुओं की जांच कर कारबाई के आश्वासन के बाद एसपी के प्रतिनिधि के रूप में सरकारी बस पड़ाव स्थित अनशन स्थल पहुंचकर एसडीओ रवींद्र कुमार दीवाकर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, नगर थानाध्यक्ष सी० के० गौरी के समक्ष पहले प्रत्येक विंदु पर कारबाई करने से संबंधित विस्तारपूर्वक कानून संमत बात रखकर पहले अनशनकारियों को आश्वस्त किया फिर जुस पिलाकर अनशनकारी गंगा पासवान, बिरजू साह, सुधांशु प्रियदर्शी, फूलनदेवी, श्याम कुमार, मो० सकुर, रीता देवी का आमरण अनशन समाप्त कराया. मौके पर भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि कुछ मांगों पर 15 दिन के अंदर एवं कुछ मांगों पर एक महीने के अंदर कारबाई का ठोस आश्वासन एसपी द्वारा दिया गया है. यदि हमारी मांग पूरा करने में कोताही बरती जाएगी तो भाकपा माले द्वारा भ्रष्ट, शराब माफिया एवं गुंडों के संरक्षण पुलिस के खिलाफ पुनः आमरण अनशन समेत अन्य आंदोलन शुरू किया जाएगा.


Subscribe to my channel