Uttar Pradesh News आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आगामी 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.06.2026 को क्षेत्राधिकारी स्वार, क्षेत्राधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा से पूर्व आयोजित रिहर्सल में प्रतिभाग कर परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, उनकी जिम्मेदारियों तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं आदि का गहन निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।




Subscribe to my channel