ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना सिगरा क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिकों, यात्रियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वाराणसी जंक्शन के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, जिसके दृष्टिगत त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु यह केन्द्र स्थापित किया गया। सहायता केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेंगे। यह पुलिस सहायता केन्द्र महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता तथा यात्रियों के मार्गदर्शन संबंधी सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाएगा। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस सहायता केन्द्र के संचालन से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

आज दिनांक 06.06.2026 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना सिगरा क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने स्थापित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस सहायता केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए नागरिकों, यात्रियों एवं व्यापारियों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। वाराणसी जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए यह केन्द्र सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुलिस आयुक्त ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नागरिकों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सहायता केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। यह केन्द्र महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता तथा यात्रियों के मार्गदर्शन को और अधिक सुलभ बनाएगा। साथ ही अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं जनसुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रभावी समाधान में भी सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, सहायक पुलिस आयुक्त श्री शुभम कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिगरा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



Subscribe to my channel